रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती का 67वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कुशीनगर जिले में बहुजन समाज पार्टी पदाधिकारियों ने केक काटकर बहुत ही धुमधाम से मनाया।
कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ ही प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। इस कार्यक्रम में पडरौना के रविन्द्र नगर धुस पर बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्र हुए।
15 जनवरी को उत्तर प्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री सुश्री बहन कुमारी मायावती जी के जन्मदिन को बसपा कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया , इस अवसर पर जरुरत मंदो को कंबल वितरण किया गया , रामकोला में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री संदीप जयसवाल ने जरूरत मंदो में कंबल वितरण किया और लोगों को मिठाइयां खिलाकर जनकल्याणकारी दिवस को मनाया।