देश को आज नया 15 पन्द्रहवां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के पहले ही द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार कर लिया गया था अब द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
द्रौपदी मुर्मू ने 1349 हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 537 वोट हासिल किए हैं। गिनती अभी जारी है।
पुरे गाँव में जश्न का माहौल
द्रौपदी मुर्मू के गांव अपरबेड़ा में जश्न का माहौल है। ये जश्न बीते पांच दिन से जारी है। लोग पारंपरिक नाच-गाने के साथ मिठाइयां बांट रहे हैं।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से तकरीबन ढाई सौ किलोमीटर दूर मयूरभंज जिला पड़ता है। इसी जिले में एक गांव है अपरबेड़ा। इसी आदिवासी बाहुल्य इलाके से जुड़ी एक महिला देश कि राष्ट्रपति बनी है।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘मेरा जन्म तो उस जनजातीय परंपरा में हुआ है, जिसने हजारों वर्षों से प्रकृति के साथ ताल-मेल बनाकर जीवन को आगे बढ़ाया है। मैंने जंगल और जलाशयों के महत्व को अपने जीवन में महसूस किया है।